Random Video

अहमदाबाद: खाद्य पदार्थों के सात नमूनों का परिणाम खराब, 85 और नमूने लिए

2024-06-15 173 Dailymotion

अहमदाबाद शहर में महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दिनों लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में से सात के परिणाम खराब (सब स्टैंडर्ड) आए हैं। जबकि एक सप्ताह में और 85 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। शहर में जिन नमूनों की रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड आई है उन सभी सात नमूनों की रिपोर्ट में टाट्राजाइन यलो सिंथेटिक फूड कलर पाया गया है। शहर के कालूपुर में भेरूनाथ गृह उद्योग से कठोळ मिक्स (दलहन), निकोल में राधे प्रोविजनल स्टोर से फ्रायम्स व श्याम डेरी से मेंगो मिल्क शेक, नाना चिलोडा में श्री भोलेनाथ चवाणा मार्ट एंड ज्यूस सेंटर से मेंगो मिल्क शेक, बापूनगर में सांईनाथ फास्टफूड एंड मेंगो मिल्क शेक से मेंगो शेक, विराटनगर में कृष्णा रस सेंटर से मेंगो मिल्क शेक तथा शाहीबाग में निराली एंटरप्राइज नामक इकाई से चना भजिया नमकीन (200 ग्राम की पैकिंग) के नमूने जांच को भेजे गए थे।

एक सप्ताह में 13 नमूने दूध उत्पादों के लिए

पिछले एक सप्ताह में शहर के अलग-अलग भागों से कुल 85 खाद्य पदाथों में से सबसे अधिक 13 दूध उत्पादों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इसके अलावा नमकीन के नौ चाय के पांच, बेकरी प्रोडक्ट के चार, आइस्क्रीम के तीन, गन्ना व आम रस के तीन समेत अलग-अलग वस्तुओं के नमूने लिए गए। इस दौरान कुल 1254 इकाइयों की जांच की गई, इनमें से 366 को नोटिस भी दिए गए। कुल 921 किलो वस्तुएं तथा 740 लीटर पेय पदार्थ अखाद्य पाए जाने पर नष्ट किया गया। लगभग सवा तीन लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया।