Random Video

मैनपुरी की जनता से बोले अखिलेश यादव, एक-एक वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें

2022-11-14 2,095 Dailymotion

मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने न जाने कितने लोगों का जीवन बदला है। जो सिद्धांत समाजवादियों को नेताजी ने दिए हैं, मैनपुरी की जनता उस बात को समझती है कि ये उनके सिद्धांतों का ही चुनाव है। उन्होंने कहा कि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। कार्यकर्ता मतदान वाले दिन एक-एक वोट से नेताजी को श्रद्धांजलि दें। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को अभी तक की सबसे बड़ी जीत दिलाएं।