Random Video

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान को लेकर दिलाई शपथ, किया जागरूक

2020-11-06 2 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बालिका इंटर कॉलेज में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर नोडल अधिकारी रचना सिंह और अन्य जिम्मेदार महिलाओं के द्वारा इंटर कॉलेज छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत जागरूक कर शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी रचना सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ छात्राओं को नारी सुरक्षा के सम्मान में बहुत ही अच्छे ढंग से बताया और जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि महा अभियान मिशन शक्ति के तहत आप छात्राओं को भी प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों का काफी हिम्मत से सामना करना होगा, उन्होंने छात्राओं को महिला संबंधी अधिकारों और कानून की भी जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 के बारे मे भी बड़े ही अच्छे ढंग से बताया।