Random Video

सूर्य का वृषभ में प्रवेश, देवगुरु ने शुरू की उलटी चाल

2020-05-14 1,404 Dailymotion

ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी पर गुरुवार को सूर्य देव ने अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश किया। इसके साथ ही वृषभ राशि में त्रिग्रही योग बन गया। वृषभ राशि में पहले ही बुध और शुक्र विचरण कर रहे है, ऐसे में सूर्य के भी वृषभ में आने से त्रिग्रही योग बन गया। सूर्य 14 जून यानी आषाढ़ कृष्ण नवमी तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसे वृषभ संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। वहीं गुरुवार को ही देवगुरु बृहस्पति ने वक्री होकर उलटी चाल शुरू की। इस बीच शुक्रदेव पहले ही वक्री हो गए है।