Random Video

रितेश देशमुख ने बेटों को गांधीजी की महानता के बारे में बताया

2020-01-30 1,380 Dailymotion

बॉलीवुड डेस्क. रितेश देशमुख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार (30 जनवरी) को एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वे अपने दोनों बेटों को गांधीजी की महानता के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। वे उनसे कहते हैं कि गांधीजी बहुत.. बहुत...बहुत... महान थे और हम सबसे बड़े थे। यहां तक कि रितेश अपने दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को भी गांधीजी की तुलना में बहुत छोटा बताते हैं। बातचीत में उनका बेटा कहता है कि गांधीजी को चश्मा लगा था, क्योंकि वे टीवी बेहद करीब से देखते थे।