Random Video

प्रियंका गांधी वाड्रा का वाराणसी दौरा

2020-01-10 450 Dailymotion

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट से राजघाट के रास्ते में गाड़ी रोककर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने रविदास मंदिर में पूजा की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया को मंदिर से दूर रखा गया। इसका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे उन्हें प्रियंका से मिलने नहीं दे रहे।