Random Video

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कामकाज ठप

2019-08-20 345 Dailymotion

जबलपुर। भारतीय सेना के लिए बम, गोला बारूद, तोप और अन्य घातक हथियार बनाने वाली जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री सहित सहित देशभर की सभी आर्डिनेंस फैक्ट्रियों में आज से ताले लटक गए हैं। केंद्र सरकार के निगमीकरण के फैसले के खिलाफ सुरक्षा संस्थानों के कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। लगातार एक महीने तक चलने वाली इस हड़ताल के दौरान कर्मचारी काम नहीं करेंगे और सरकार के फैसले की खिलाफत करते रहेंगे।