Random Video

सोनिया गांधी ने रायबरेली से नामांकन किया

2019-04-11 637 Dailymotion

रायबरेली. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली से चौथी बार पर्चा दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया, इस दौरान राहुल-प्रियंका साथ में थे। पर्चा दाखिल करने के बाद सोनिया से सवाल किया गया कि क्या आप नरेंद्र मोदी को अजेय समझती हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि 2004 ना भूलें। तब वाजपेयी जी भी अजेय थे, लेकिन हम जीते। सोनिया इस सीट पर 2004 से प्रतिनिधित्व करती आ रहीं हैं। इस बार उनका मुकाबला कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह से है। दिनेश को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।